Posts

Showing posts with the label ममहिला जन सुनवाई

सदस्या राज्य महिला आयोग ने की महिला जनसुनवाई।

Image
सदस्या को कुल 11 पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याओं से कराया अवगत। सदस्या, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सुश्री ऊषारानी ने पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की गहन समीक्षा/महिला जनसुनवाई की। महिला जनसुनवाई में कुल 11 पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याओं से सदस्या को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाय तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया जाय सदस्या ने विगत् जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0के0 चौरसिया, जिला प्रोवेशन अधिकारी राजनाथ राम क्षेत्राधिकारी थानेदार उपनिरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। रिपोर्ट, रविनारायन तिवारी, zee प्रभात न्यूज़।