एमबी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों की जिंदगी दांव में लगाकर वाहन चलाते हैं चालक।
शराबी चालक की करतूत के चलते बाइक सवार समेत दर्जनो स्कूली छात्र गम्भीर घायल। पूर्व विधायक वाचस्पति के एमबी कॉन्वेंट स्कूल एन्ड कालेज ओसा के वाहनों को चलाने में शराबी चालकों के कारनामे के चलते स्कूल के बच्चे सुरक्षित नहीं रह गए हैं गुरुवार की दोपहर स्कूली बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रहा एमपी कॉन्वेंट स्कूल का मैजिक वाहन मंडी समिति ओसा के पास बाइक सवार से भिड़ गई मंझनपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार को बीच सड़क पर मैजिक चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया है बाइक सवार से मैजिक भिड़ंत के बाद चालक ने इतनी तेज ब्रेक मारी कि स्कूल के बच्चे मैजिक के अंदर फुटबॉल की तरह इधर-उधर लुढ़कने लगे जिससे कई बच्चों को भी चोट लगी है एमवी कन्वेंट स्कूल के वाहन के चालक की लापरवाही के चलते बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर पड़े हैं और गम्भीर घायल हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है स्कूल की मैजिक वाहन और बाइक की टक्कर लगने के बाद आसपास के लोगों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया है दुर्घटना के बाद राहगीर भी घटनास्थल पर रुक गए हैं हादसे के बाद सड़क पर कई फिट दूरी तक खून बिखरा पड़ा था और मैजिक वाहन का...