Posts

Showing posts with the label नगर निकाय चुनाव

व्यक्ति नहीं संगठन लड़ेगा चुनाव- अनीता त्रिपाठी।

Image
नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर संगठन की बैठक में नगर पालिका मंझनपुर के 25 वार्डों के पालक बनाए गए वरिष्ठ नेता। नगर निकाय चुनाव में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्याशी होगा और कार्यकर्ताओं का जोश तय करेगा कि जिले की सभी 10 नगर निकाय से पार्टी को जीत मिले। इस चुनाव में पार्टी नहीं अभी संगठन चुनाव लड़ेगा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी नगर पालिका परिषद मंझनपुर की चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक के दौरान कही।  इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता परिवर्धन एवं विलोपन का कार्य चुनाव में सबसे आवश्यक कार्य है जिसके लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को लग जाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने नगरपालिका के सभी 25 वार्डों के पालकों के नाम को तय किया। और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कि कार्यकर्ता का उत्साहित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जहां पार्टी के अंत में खड़े कार्यकर्ता का भी सम्मान होता है। वह पार्टी के सदस्य भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में इस उदाहरण को कई बार चरितार्थ भी किया है। कार्यक्रम में नगरपालिका के संयोजक दिनेश पांडे तथा मंडल अध्यक्ष महेश ...

नगर निकाय चुनाव 2022

Image
नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर कवायद तेज। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर कवायद तेज हो गई है। शहरी निकायों में वार्डवार आरक्षण का काम अगले सप्ताह से शुरू होने के आसार हैं। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर प्रत्याशियों में खलबली है। पिछली बार सामान्य, एससी-एसटी या महिला सीट मानकर चुनाव लड़े प्रत्याशियों में इस बार आरक्षण में सीट बदलने की आशंका है। वार्डवार आरक्षण को लेकर भी संकेत हैं कि बदलाव होगा। कब होंगें नगर निकाय चुनाव  नगर विकास विभाग अब किसी और शहरी निकाय के विस्तार या गठन का प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ाएगा। निकायों के लगातार विस्तार से परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया लंबी खिंच रही है, जिसका सीधा असर निकाय चुनाव की तैयारियों पर पड़ रहा है। इसलिए अब और नए प्रस्ताव नहीं आएंगे। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का समय नजदीक आ गया है। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। उसके बाद वो...