Posts

Showing posts with the label कानून व्यवस्था

कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न थानों का दौरा किया।

Image
सभी लम्बित विवेचनाओं के  समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण करने का आदेश दिया जनपद कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने चरवा थाना व थाना संदीपनघाट के सभी विवेचकों साथ ही अर्दली रूम की समीक्षा करते हुए लम्बित विवेचनाओं के  समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण करने का आदेश दिया साथ ही अपराध नियन्त्रण के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए सभी को आगामी त्यौहार होली व रमजान को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी चायल थाने के पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। रिपोर्ट,मोहन लाल zee प्रभात न्यूज़।

पुलिस की मिलीभगत के चलते अपराधी हुए मनबढ़

Image
अपराधी पीड़िता को दे रहे हैं जान से मारने की धमकी,गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखे जाने के बाद भी आज तक अपराधियों की नहीं हुई गिरप्तारी कौशाम्बी पुलिस आखिर अपराधियों की क्यों नही कर रही गिरफ्तारी क्यों दे रही है अपराधियों का साथ योगी सरकार उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त कर रामराज्य लाना चाहती है लेकिन योगी सरकार की नीतियों को आमजनता के बीच फेल करने में लगे हुए हैं प्रशासनिक अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पुलिस प्रशासन। उत्तर प्रदेश जनपद कौशाम्बी के थाना कोखराज अंतर्गत चौकी भरवारी क्षेत्र नौढिया आमद करारी निवासी राजू पासी की पत्नी सुनैना के साथ 29 जून 2022 को पड़ोस के रहने वाले दिनेश पासी व उसके सहयोगियों ने गाली गलौज व मारपीट कर सुनैना को गम्भीर घायल कर दिया था घटना की लिखित शिकायत थाना कोखराज sho गणेश प्रसाद सिंह से पीड़िता ने की थी sho कोखराज द्वारा पीड़िता सुनैना का मेडिकल जांच करवा कर जांच के लिए भरवारी चौकी के si अभिलाष तिवारी को नियुक्त किया गया था। बता दें कि जांच में अपराधियों का दोष सिद्ध हो जाने के बाद सात लोगों के खिलाफ एन सी आर 4 जुलाई2022 को थाना कोखराज द्वारा दर्ज कर लिया गया था जिसमे अ...

इंस्पेक्टर और एसआई के कार्य क्षेत्र में किया गया परिवर्तन।

Image
  यूपी के कौशाम्बी जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त – दुरुत्त बनाये रखने हेतु एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने 02 इंस्पेक्टर और 11 एसआई के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है।एसपी ने पिपरी थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह को चुनाव सेल का प्रभारी बनाया है,वही चुनाव सेल प्रभारी रहे इंस्पेक्टर विनीत सिंह को पिपरी थाना की कमान सौंपी है। संदीपन घाट थाना प्रभारी रहे एसआई अभिषेक गुप्ता को उन्ही के थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी मूरतगंज का इंचार्ज बनया है वही मूरतगंज चौकी प्रभारी रहे एसआई राकेश राय को संदीपन घाट थाना का प्रभारी बनाया है,थाना कोखराज si मो0जमीर खां को क्राइम ब्रांच प्रभारी बनाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, zee प्रभात न्यूज़।

हम सभी को जल-संचयन अवश्य करना चाहिए-डीएम।

Image
   जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में उदयन सभागार में भू-जल सप्ताह मनाये जाने हेतु जनपद स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।  गोष्ठी में सहायक अभियंता लघु सिंचाई शुभम कुमार मिश्र ने बताया कि भू-जल सप्ताह 16 से  22 जुलाई तक मनाया जायेंगा। उन्होंने किसानों को वर्षा जल संचयन के विषय यथा-फसलों की सिंचाई क्यारी बनाकर करने, सिंचाई की नालियों को पक्का करने या कैनवास/पी0वी0सी0 पाइप का प्रयोग करने, बागवानी की सिंचाई हेतु ड्रिप विधि व फसलां हेतु स्प्रिंकलर विधि अपनाने, पेड़-पौधों एंव फसलों की सिंचाई आदि में आवश्यकतानुसार ही पानी का प्रयोग करने, बगीचे में पानी सुबह ही देने, ताकि वाष्पीकरण से होने वाला नुकसान कम किया जा सकें। जल की कमी वाले क्षेत्र में ऐसी फसलें बोयें, जिसमें कम पानी की आवश्यकता हो, अत्याधिक भू-जल गिरावट वाले क्षेत्र में फसल चक्र में परिवर्तन कर अधिक जल खपत वाली फसलें न उगाने एवं खेतों की मेड़ों को मजबूत व ऊॅचा करके खेत का पानी खेत में रिचार्ज होने दें आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब लोग जल की महत्ता को भली-भॉति समझते हैं। हम सभी को जल-स...

सैनी कोतवाली पुलिस के खिलाफ एसपी कार्यालय में जमकर गरजे ग्रामीण।

Image
पांच लोगों के गंभीर घायल होने पर एनसीआर करने पर कोतवाल के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन। प्राण घातक हमले के मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया जिससे पीड़ित परिवार और ग्रामीण आक्रोशित हो गए इस हमले में 5 लोगों को चोटें आई हैं जनपद मुख्यालय मंझनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ग्रामीण महिला पुरुष ने सैनी कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने और उनकी गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है।  जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गांव के मजरा चकिया में 9 जुलाई को रमेश मौर्य पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने लाठी-डंडे कुल्हाड़ी से बेरहमी से प्राणघातक हमला कर दिया था बीच-बचाव करने पहुंचे रामअवतार शशि कौशल कमला देवी को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था आरोप है कि कुल्हाड़ी के हमले से रमेश और रामअवतार को गंभीर चोटें आई हैं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन राम अवतार की हालत गंभीर होने पर चि...

प्रयागराज हिंसा: उपद्रवियों के पोस्टर लगाएगी पुलिस, अब तक 92 गिरफ्तार।

Image
 पत्थरबाजों के तस्वीर लगाने की तैयारी में जुटी पुलिस प्रयागराज: शुक्रवार को हिंसा के मामले में पुलिस अब उपद्रवियों को पकड़ने के लिए उनके पोस्टर जारी करने वाली है. पुलिस पत्थरबाजी के दौरान की फोटो और वीडियो के जरिए हिंसा आगजनी में शामिल उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है. इनमें से कई लोगों की पहचान और गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस उनके पोस्टर जारी करने वाली है. प्रयागराज में शुक्रवार को पत्थरबाजी और आगजनी के साथ तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने अब तक 92 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसमें घटना का मास्टर माइंड जावेद पंप भी शामिल है. पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग दर्ज FIR में 70 नामजद और 5 हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पोस्टर जारी करने वाली है. जानकारी के मुताबिक पुलिस अलग-अलग जगह से प्राप्त हुए वीडियो फुटेज और फोटो से आरोपियों की तस्वीरें बनाकर उसका पोस्टर जारी करने वाली हैं. जल्द ही पुलिस की तरफ से अटाला इलाके में पत्थरबाजी के साथ उपद्रव और आगजनी करने वालों के पोस्टर जारी हो सकते हैं. साज...

नायब तहसीलदार सिराथू व चायल के नेतृत्व में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस।

Image
थानेदार गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा के अंदर कर दिया जाए। नायब तहसीलदार व चायल के  नेतृत्व में कोखराज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें दोनों तहसीलदार के सामने प्रस्तुत किया जिस पर दोनों नायब तहसीलदार और  कोखराज एसो  गणेश प्रसाद सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना और उसके निस्तारण का प्रयास किया जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ है उनके निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है थाना समाधान दिवस के अवसर पर थानेदार गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा के अंदर कर दिया जाए उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस की शिकायतों में किसी भी  कीमत पर लापरवाही और पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोखराज थाने में समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को दोनो नायब तहसीलदार व एसओ कोखराज गणेश प्रसाद सिंह ने सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया समाधान दिवस के अवसर पर कानून गो अनिल कुमार अग्र्रहरी लेखपाल अमन सिंह देवेन्द्र सिंह दिल...

सीओ के साथ कोतवाल ने किया मंझनपुर कस्बे में पैदल गस्त।

Image
सीओ ने कहा कि दुकानों में व्यापारी लगाएं सीसीटीवी कैमरा। जनपद कौशाम्बी मंझनपुर क्षेत्राधिकारी  के साथ प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मंझनपुर कस्बे की सड़कों में पैदल गस्त कर सुरक्षा का एहसास कराया है पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने बिना हेलमेट संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वाहन की चेकिंग की और दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव दिया एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था संबंधी बातचीत करके नगर वासियों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। रिपोर्ट, संदीप कुमार, zee प्रभात न्यूज़।  

रेहड़ी पटरी ठेला वालों की जगह सुनिश्चित कराई जाए ना कि उत्पीड़न किया जाय - पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता

Image
  पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी कौशांबी को पत्र के माध्यम से कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों एवं पटरी व ठेला दुकानदारों का उत्पीड़न न किया जाए उन्हें सुव्यवस्थित स्थान पर स्थापित किया जाए नगर पालिका परिषद भरवारी में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है मेरे पास बड़ी संख्या में पटरी पर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों ने आकर मुझसे अवगत कराया कि हम लोग को पटरी से बलपूर्वक खदेड़ दिया गया है परंतु कहीं पर व्यवसाय करने हेतु स्थान नहीं दिया जा रहा पूर्व विधायक ने कहा कि मेरे नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यकाल में सड़क की पटरियों पर लगने वाली दुकानों को सड़क से हटाकर आबादी की भूमि संख्या 195 रकबा 0.66 20 जो भरवारी नगर के मध्य में स्थित है वहां पर सब्जी एवं फल वालों की बाजार लगाई गई थी उक्त जमीन पर जिला पंचायत ने अपना दावा कर तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय से अपने पक्ष में आदेश कराकर उस स्थल को खाली करा दिया था परिणाम स्वरूप सब्जी एवं फल ठेला आकर सड़क पर लगने लगी सितंबर 2017 शासन द्वारा भरवारी नगर पंचायत को उच्चीकृत कराते हुए नगर पालिका परिषद घोषित कर दिया गया जिसमें...

यातायात पुलिस के साथ मंझनपुर कोतवाल ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान।

Image
कौशाम्बी: कोतवाली क्षेत्र के सिराथू रोड पर पाल चौराहा पर यातायात पुलिस और मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया है जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा  कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को रोककर उनके अभिलेखों की जांच की और यातायात जागरूकता अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को निर्देशित किया कि वह यातायात के नियमों का पालन करते हुए सड़क पर वाहन चलाएं उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से कहा कि वह हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाएं जिससे वह खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखे हैं। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि  वाहन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग पुलिस ने की एवं हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलने हेतु वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। रिपोर्ट,संदीप कुमार zee प्रभात न्यूज़।

उत्तर प्रदेश शासन अपना आदेश वापस ले वरना आंदोलनरत रहेंगे अधिवक्ता--मनु देव।

Image
विरोध प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओ ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन।  बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जिले भर के अधिवक्ता आज आंदोलनरत रहे कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने बैठक कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशांबी के जिलाध्यक्ष मनु देव त्रिपाठी की अध्यक्षता में अधिवक्ता एकत्रित हुए और बैठक कर बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आवाहन पर विरोध दिवस मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है इस दौरान अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और विरोधी दिवस मनाएंगे बैठक के बाद विरोध प्रकट करते हुए अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन अपना आदेश वापस ले वरना अधिवक्ता आंदोलनरत रहेंगे इस आंदोलन में पूर्व अध्यक्ष नरनारायण मिश्रा वर्तमान अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी महामंत्री तुषार तिवारी अजय पांडेय दीप नारायण तिवारी अंकित त्रिपाठी सतीश कुमार सरोज दिनेश पांडेय विपिन त्रिपाठी मोहम्मद यूसुफ विकास मिश्रा सहि...

अम्बेडकर चौक पर वाहनों का संघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

Image
चेकिंग के दौरान सभी लोगों को हेल्मेट लगा कर ही चलने की दी गई हिदायत।  पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देशा अनुसार सघन चेकिंग अभियान चलाकर भीम राव अम्बेडकर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें दो पहिया वाहन से लेकर सभी चार पहिया वाहनों को रोक कर  डिक्की सहित जांच किया गया। चेकिंग के दौरान सभी वाहनों के कागज की जांच करते हुए कार्यवाई की गई।सभी बाइक वाहन चलाने वाले लोगों को हेल्मेट लगा कर चलने की हिदायत दी गई। ब्यूरो प्रिंश कुमार की रिपोर्ट।

शराब पिए गाड़ी चालक से हुई मामूली दुर्घटना को भी नही बक्शा जाए :सुप्रीमकोर्ट।

Image
जागरूक रहिए नुकसान से बचिए। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के एक मामले में सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि ड्रिंक एंड ड्राइव की घटनाओं पर सिर्फ इसलिए नरमी नहीं बरती जा सकती, क्योंकि इसके चलते कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। शराब पीकर गाड़ी चलाना और लोगों के जीवन के साथ खेलना एक बड़ा जुर्म है और किसी को भी शराब पीकर गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं दी सकती। क्या था मामला? जिस व्यक्ति की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, वह पीएसी में 12वीं बटालियन का ड्राइवर था। फतेहपुर में ड्यूटी के दौरान पीएसी जवानों को ले जाने के दौरान उसके ट्रक की टक्कर जीप के साथ हो गई। उस पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने और दुर्घटना करने का आरोप लगाया गया था। उसी दिन हुई मेडिकल जांच में पता चला कि वह शराब के नशे में था। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई और जांच अधिकारी ने जांच के बाद बर्खास्तगी की सजा का प्रस्ताव रखा। अधिकारियों ने इस पर कुछ समय बाद पीएसी ड्राइवर को बर्खास्त भी कर दिया। हालांकि, पीएसी ड्राइवर इस सजा के खिलाफ इलाहबाद हाईकोर्ट पहुंच गया। उच्च न्यायालय ने इस मामले को गंभीर मानते...

एएसपी समर बहादुर ने किया कौशांबी थाने का निरीक्षण।

Image
  कौशाम्बी अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना कौशाम्बी का अर्धवार्षिक निरीक्षण सोमवार को किया है थाना निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को कानून का पाठ पढ़ाया है निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अभिलेखों मालखाना शास्त्र अभिलेखागार आदि का निरीक्षण कर थाने की स्थितियां देखी उन्होंने गस्त रजिस्टर और शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी स्थिति को देखा और अधीनस्थों को कानून के पालन में तेजी लाने का निर्देश दिया है निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थानेदार ने कहा कि वह अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और अपराध करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्यवाही करें। रिपोर्ट, संपादक राजेश पाण्डेय