भाजपाई हुए अधिशाषी अधिकारी कैसे होगा निष्पक्ष चुनाव।

अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में बनाई गई मतदाता सूची पर भी हो गए सवाल खड़े। संविधान की शपथ लेकर कुर्सी पर काबिज होने वाले सुनील कुमार सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पश्चिम शरीरा इन दिनों भाजपाई हो गए हैं वह भाजपा की मंच में बैठकर पार्टी का प्रचार प्रसार करते हैं पार्टी के नेताओं की नीतियों से वह इस कदर प्रभावित है कि उन्हें संविधान की गरिमा को तार-तार करने में शर्म संकोच नहीं लगती है संविधान की शपथ लेकर कुर्सी पकड़ने वाले अधिशासी अधिकारी के कारनामे से एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को पश्चिम शरीरा में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के नेतृत्व में बैठक आयोजित थी इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे बैठक में भाजपा नेताओं के साथ पश्चिम शरीरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह मंच साझा कर रहे थे अब सवाल उठता है कि यदि अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह भाजपा के मंच साझा करेंगे तो नगर निकाय के चुनाव में वह निष्पक्ष तरीके से कैसे कार्य करेंगे अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह के निष्ठा पर सवाल खड़े हो गए हैं और समाजवा...