अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास में सनसनी का माहौल।

 

कौशाम्बी- कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा के पास सोमवार की सुबह एक 40 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया,। युवक के चेहरे पर घाव के गम्भीर निशान है और युवक का चेहरा भी बिल्कुल झुलसा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक की हत्या की गयी और उसकी शिनाख्त न हो इसके लिए उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन,शव की शिनाख्त नही हो पाई। कोखराज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट रविनारायन तिवारी zee प्रभात न्यूज़।

                                  


Comments

Popular posts from this blog

PWD के ठेकेदार व जेई रोड निर्माण व नाली निर्माण में कर रहे हैं धंधलीगर्दी।

कार को अज्ञात बदमाश तत्व के लोगों ने आग के हवाले कर दिया।

कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न थानों का दौरा किया।