Posts

विहार से रास्ता भटक कर चरवा पहुंचा वृद्ध।

Image
पुलिस ने कहा थाना मत लाओ अपने पास रखो। लोगो में पुलिस की कार्यशैली के प्रति ब्याप्त हुआ आक्रोश। जनपद कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र में बीती रात एक वृद्ध अचानक रास्ता भटक कर चरवा पहुंच गया,स्थानीय लोगों के पूछने पर वृद्ध ने अपना नाम हरेंद्र सिंह बताया और अपना पता बिहार प्रदेश के जनपद आरा थाना शाहपुर और गांव सरना बताया,वह यहां कैसे पहुंचा और कहाँ जा रहा था कुछ भी नही बता पाया, स्थानीय लोगो ने उन्हें ठंड से बचने के लिए व्यवस्था की और वृद्ध व्यक्ति की भटक जाने की सूचना चरवा थाना प्रभारी को दी। वहीँ स्थानीय लोगो ने आरोप लगाते हुए कहा कि चरवा थाना प्रभारी ने गैर जिम्मेदाराना व्यवहार दिखाते हुए जवाब देते हुए उन लोगो से कहा कि उसे थाना मत लाना अपने पास रखो,पुलिस थाना प्रभारी के इस रवैए से लोगो में आक्रोश व्याप्त है।वहीँ समाजसेवी लोगो ने उस वृद्ध व्यक्ति को रात में भोजन कराकर ठंड से बचने और सोने की व्यवस्था की। रिपोर्ट राजेश पाण्डेय zee प्रभात न्यूज़।

292 करोड़ से बने गंगा पुल में दरार, पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम पर कह दी तीखी बात।

Image
मीडिया के सवालों पर केशव की नसीहत, ऐसे सवालो से बचे मीडिया। यूपी के कौशांबी में 292 करोड़ की लागत से बने गंगा पुल में दरार आने के बाद से राज्य सेतु निगम के अफसरों में हड़कंप मचा है। 9 महीने पहले चालू इस पुल के दोनों तरफ जवाइंडिंग में लगभग 4 इंच तक गैप हो गया है। रेलिंग से सटकर आ रही दरारें हररोज बढ़ती ही जा रही है। हालांकि राज्य सेतु निगम के अफसरों ने सीमेंट का घोल डालकर इन दरारों को छिपाने का भरकम प्रयास किया, लेकिन अपने मंसूबो में वह सफल नही हो सके। अब इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। सपा और अपनादल गठबंधन की सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने ट्वीट कर सरकार पर जमकर निशाना साधा है।  पल्लवी पटेल ने बिना नाम लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को घेरा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मैं शुरू से कह रहीं हूँ कि उत्तर प्रदेश में निर्माण एवं ठेका-पट्टा में एक संगठित गिरोह सुनियोजित लूट कर रहा है, और मेरा सीधा आरोप सरकार के एक उपमुख्यमंत्री पर है। वास्तव में वो ठेकेदार मंत्री है और इस समूह का सरगना है, उन्होंने आगे लिखा कि मैं कौशांबी में ट्रामा सेंटर, ओवरब्रिज, अतिथि गृह समेत अन्य सभी प्रका...

खेत से लाखों की फसल उठा ले गए दबंग।

Image
  कोखराज थाना क्षेत्र के रूपनारायण पुर सैलाबी निवासी जसीम अहमद पुत्र मजहर हसन ने पुलिस कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपनी जमीन पर खेती कर फसल तैयार करता है लेकिन बीते डेढ़ वर्षो से उसके खेत की फसल को जबरिया गांव के फूल चंद्र पासी वा राम चंद्र पासी पुत्रगण पराऊ फसल काट कर उठा ले जाते हैं मना करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं । शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते वर्ष 2021 अक्टूबर माह में मेरे दस बीघे खेत की फसल धान लगभग 180 कुंटल कीमत साढ़े चार लाख रुपए की फसल वा पुआल को भी जबरिया उक्त आरोपी उठा ले गए इस वर्ष अप्रैल 2022 में भी उक्त आरोपी मेरे दस बीघे खेत की गेहू की फसल लगभग 100 कुंटल कीमत लगभग ढाई लाख रुपए का गेहू वा 65 हजार रुपए लगभग कीमत का 100 कुंटल से अधिक भूसा को चोरी करके उक्त आरोपी उठा ले गए हैं शिकायतकर्ता का कहना है कि 20 अक्टूबर को फिर मेरे दस बीघा खेत में धान की बोई गई धान की फसल को उक्त आरोपी काटकर लगभग डेढ़ सौ कुंटल धान व उसका पुआल कीमत 5 लाख रुपए लगभग आरोपी उठा ले गए हैं उसका कहना है कि मेरे धान व गेहूं की फसल पुआल वा भूसा ले जाने से उन्हें मना क...

रेल लाइन पर लाश फेकते फोटो वायरल पुलिस ढूढ रही साक्ष्य।

Image
ऑडियो वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस तमाम साक्ष्य को कर रही है नजरअंदाज। कोखराज थाना क्षेत्र के काशिया पश्चिम गांव की अनुसूचित जाति की बालिका अंजलि 4 नवंबर को घर से निकली थी लेकिन वह वापस लौट कर नहीं आई दूसरे दिन नौढिया गांव के पास रेलवे लाइन पर बालिका की लाश पड़ी हुई थी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना को 1 सप्ताह बीत रहे हैं लेकिन पुलिस बालिका की मौत के मामले में रत्ती भर आगे नहीं बढ़ सकी है बालिका के पिता ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए बालिका का अपहरण कर रेप करने का आरोप लगाया है पिता का कहना है कि रेप से क्षुब्ध होकर बालिका ने आत्महत्या कर लिया है इस मामले में बालिका का शव रेल लाइन पर रखते हुए एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग बालिका के शव को पकड़ कर खड़े हैं चेहरा तो नहीं दिखाई पड़ा है लेकिन हाथ पैर और कपड़े उनके दिखाई पड़ रहे हैं आखिर बालिका ने आत्महत्या किया था तो यह आधा दर्जन लोग रेल लाइन पर बालिका की लाश के पास वहां क्या कर रहे थे। रेल लाइन पर जहां बालिका की लाश पड़ी है वहीं झाड़ी में दो बाइक खड़ी ह...

आरबीएसके : छह माह में 5687 बच्चे हुए लाभान्वित।

Image
अब दीप भी सुन सकेगा माँ की आवाज विनय की मुस्कान देख खिलता है माँ का चेहरा। यह संभव हो रहा है आरबीएस के कार्यक्रम से। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत परिवारों में लौट रही खुशियां। आरबीएसके टीम जनपद में जन्मजात विकृति वाले बच्चों को चिन्हित करती है। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनका निःशुल्क ईलाज किया जाता है। यह कहना है डॉ हिमांशु भूषण का। नोडल अधिकारी डॉ हिमांशु भूषण  ने बताया कि डब्लूएचओ के अनुसार 1000 में से 6-7 बच्चे जन्म संबंधी विकार से ग्रस्त होते हैं। नवजात में 10 फीसद बच्चों की मृत्यु इस कारण से होती है। सरकारी संस्थानों में प्रसव के बाद जांच का प्रावधान है। इसके लिए सीएचसी, पीएचसी में जन्म उपरांत आरबीएसके टीम परीक्षण करती है। इसके अलावा जन्म के छह सप्ताह तक के बच्चों की आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जांच करती हैं। छह सप्ताह से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए आरबीएसके टीम व स्वास्थ्य टीम आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंच कर जांच करती है। छह वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए यही टीम सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में जांच करती है। अवधेश बहादुर मौर्य, डीईआई...

बुखार से स्कूली छात्र की मौत, डेंगू से मौत की आशंका, परिजनो में मचा कोहराम।

Image
  जिले में बुखार से मौत का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है,बुखार से हो रही लगातार मौतों से ग्रामीण क्षेत्रों सहित कस्बो में भी दहशत का माहौल व्याप्त है।सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराने वाले विभागीय कर्मचारियों द्वारा नही दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामला नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र के भटपुरवा का है जहा पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित हाई स्कूल के छात्र गोलू पटेल की मौत हो गई। गोलू को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था और वह अपना इलाज करा रहा था,बुधवार को सुबह गोलू को काफी आराम था,लेकिन रात को गोलू की तबियत अचानक बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।गोलू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनो ने गोलू का अंतिम संस्कार कर दिया। रिपोर्ट,राजेश पाण्डेय zee प्रभात न्यूज़।

कथावाचक एवम आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने किया शक्तिपीठ माँ शीतला देवी के दर्शन एवम पूजन।

Image
  वेद पुराण,श्रीमद्भागवत एवम शिव पुराण सहित तमाम वेदी के ज्ञाता एवम यूपी रत्न से सम्मानित प्रख्यात कथावाचक एवम आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज गुरुवार को शाम को शक्तिपीठ माता शीतला के दर्शन एवम पूजन के लिए कौशाम्बी के कड़ा धाम पहुंचे,आध्यात्मिक गुरु ने माता शीतला का दर्शन एवम विधिवत पूजन एवम अर्चना की। आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन महाराज के आने की पूर्व सूचना थी,जिसके कारण सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सिराथू के जी सिंह कड़ा धाम थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी और पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और आध्यात्मिक गुरु को सुरक्षा प्रदान करते हुए उन्हें माता के मंदिर ले गए और उन्होंने माता शीतला का दर्शन एवम पूजन किया।इस दौरान उनके दर्शन पाने के लिए भक्तो की भीड़ लगी रही रही। रिपोर्ट,राजेश पाण्डेय zee प्रभात न्यूज़।