बुखार से स्कूली छात्र की मौत, डेंगू से मौत की आशंका, परिजनो में मचा कोहराम।

 


जिले में बुखार से मौत का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है,बुखार से हो रही लगातार मौतों से ग्रामीण क्षेत्रों सहित कस्बो में भी दहशत का माहौल व्याप्त है।सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराने वाले विभागीय कर्मचारियों द्वारा नही दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

मामला नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र के भटपुरवा का है जहा पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित हाई स्कूल के छात्र गोलू पटेल की मौत हो गई। गोलू को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था और वह अपना इलाज करा रहा था,बुधवार को सुबह गोलू को काफी आराम था,लेकिन रात को गोलू की तबियत अचानक बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।गोलू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनो ने गोलू का अंतिम संस्कार कर दिया।

रिपोर्ट,राजेश पाण्डेय zee प्रभात न्यूज़।

Comments

Popular posts from this blog

PWD के ठेकेदार व जेई रोड निर्माण व नाली निर्माण में कर रहे हैं धंधलीगर्दी।

विधुत छापा मार कार्यवाही में पहले तो काटी लाइट फिर बीस बीस हज़ार रुपये लेकर छोड़ा।

सीएमओ साहब बताएंगे किस डिग्री पर चल रहा है पॉली क्लीनिक।