Posts

सीओ के साथ कोतवाल ने किया मंझनपुर कस्बे में पैदल गस्त।

Image
सीओ ने कहा कि दुकानों में व्यापारी लगाएं सीसीटीवी कैमरा। जनपद कौशाम्बी मंझनपुर क्षेत्राधिकारी  के साथ प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मंझनपुर कस्बे की सड़कों में पैदल गस्त कर सुरक्षा का एहसास कराया है पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने बिना हेलमेट संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वाहन की चेकिंग की और दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव दिया एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था संबंधी बातचीत करके नगर वासियों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। रिपोर्ट, संदीप कुमार, zee प्रभात न्यूज़।  

रेहड़ी पटरी ठेला वालों की जगह सुनिश्चित कराई जाए ना कि उत्पीड़न किया जाय - पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता

Image
  पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी कौशांबी को पत्र के माध्यम से कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों एवं पटरी व ठेला दुकानदारों का उत्पीड़न न किया जाए उन्हें सुव्यवस्थित स्थान पर स्थापित किया जाए नगर पालिका परिषद भरवारी में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है मेरे पास बड़ी संख्या में पटरी पर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों ने आकर मुझसे अवगत कराया कि हम लोग को पटरी से बलपूर्वक खदेड़ दिया गया है परंतु कहीं पर व्यवसाय करने हेतु स्थान नहीं दिया जा रहा पूर्व विधायक ने कहा कि मेरे नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यकाल में सड़क की पटरियों पर लगने वाली दुकानों को सड़क से हटाकर आबादी की भूमि संख्या 195 रकबा 0.66 20 जो भरवारी नगर के मध्य में स्थित है वहां पर सब्जी एवं फल वालों की बाजार लगाई गई थी उक्त जमीन पर जिला पंचायत ने अपना दावा कर तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय से अपने पक्ष में आदेश कराकर उस स्थल को खाली करा दिया था परिणाम स्वरूप सब्जी एवं फल ठेला आकर सड़क पर लगने लगी सितंबर 2017 शासन द्वारा भरवारी नगर पंचायत को उच्चीकृत कराते हुए नगर पालिका परिषद घोषित कर दिया गया जिसमें...

कोरोना वायरस के बाद मंकीपॉक्स वायरसने बढ़ाई दुनिया की चिंता।

Image
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंकीपॉक्स वायरस को लेकर हाई अलर्ट किया जारी। अभी कोरोना वायरस खत्म भी नहीं हुआ था कि पूरी दुनिया की चिंता मंकीपॉक्स वायरस ने बढ़ा दी है,दुनिया भर में इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं,इसके खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है,इसके तहत विदेश की यात्रा से लौटकर आए लोगों पर नजर रखने का फैसला किया गया है,इस बाबत यूपी सरकार ने संबंधित विभागों को आदेश दे दिए हैं। दूसरे राज्यों से आने वालों पर भी रखी जाएगी नजर। संक्रामक रोगों के निदेशक ने कहा, ‘अभी चकत्ते वाले लोगों (जरूरी नहीं की बीमारी हो) की निगरानी करने की जरूरत है, खासकर उन लोगों की जो हाल ही में किसी ऐसे देश से आए हों जहां मंकीपॉक्स के मरीज मिले हैं या वो मंकीपॉक्स मरीज के संपर्क में आए हैं। इन पर नजर रखने और इन्हें आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं.’ इसे लेकर विभाग ने गुरुवार शाम को एक एडवाइजरी भी जारी की है और कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के इतिहास वाले दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों पर भी ध्यान दिया जाए. जब तक रैशेज न हटे, आइसोलेशन में रहना जरूरी। सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मानक स...

दूसरे व्यक्ति से सफाई करवाने वाले सफाई कर्मी को बर्खास्त किए जाने की मांग।

Image
कौशाम्बी:चायल विकास खण्ड  के बालीपुर टाटा ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी नेता बन चुका है और वह प्रत्येक महीने फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद सरकारी खजाने से वेतन ले रहा है मामले में एडीओ पंचायत चायल की भूमिका सवालों के घेरे में है गांव में अधिक गंदगी व्याप्त होने पर जब ग्रामीण हो हल्ला मचाते हैं तो दैनिक वेतन पर एक मजदूर को लगाकर सफाई कर्मी बलीपुर टाटा गांव के कुछ हिस्से की सफाई करा कर फिर सफाई कर्मी गायब हो जाता है जिससे पूरे गांव में गंदगी व्याप्त है नालियां बजबजा रही है और नालियों का गंदा कीचड़ गलियों में बह रहा है गांव में गंदगी व्याप्त होने से जहां महामारी की बीमारी फैलने की आशंका है वहीं लोगों को गलियों में निकलने में दिक्कतें होती हैं पूरा गांव नर्क बना हुआ है खुद वेतन लेने वाले सफाई कर्मी के डियूटी न करने के मामले में ग्रामीणों ने कहा है कि कामचोर सफाई कर्मी को सेवा से बर्खास्त कर दूसरे की नियुक्ति कराई जाए। रिपोर्ट,संदीप कुमार zee प्रभात न्यूज़।

यातायात पुलिस के साथ मंझनपुर कोतवाल ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान।

Image
कौशाम्बी: कोतवाली क्षेत्र के सिराथू रोड पर पाल चौराहा पर यातायात पुलिस और मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया है जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा  कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को रोककर उनके अभिलेखों की जांच की और यातायात जागरूकता अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को निर्देशित किया कि वह यातायात के नियमों का पालन करते हुए सड़क पर वाहन चलाएं उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से कहा कि वह हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाएं जिससे वह खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखे हैं। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि  वाहन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग पुलिस ने की एवं हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलने हेतु वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। रिपोर्ट,संदीप कुमार zee प्रभात न्यूज़।

आग लगने से 4 पशुओं की जलकर मौत।

Image
   कोखराज थाना क्षेत्र के विदन पुर गांव निवासी लल्लू राम पुत्र शिवराज पाल् के घर पर अचानक आग लगी आग लग जाने से उसकी एक भैंस व तीन पड़िया की जल कर मौत हो गयी हैं मौके पर तहसीलदार सीओ सिराथू एसओ कोखराज काननू गो रियाज अहमद लेखपाल साधना सिंह आदि अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल करने के बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। रिपोर्ट, रविनारायन तिवारी, zee प्रभात न्यूज़।

आंधी में गिरा पेड़ अधेड़ की हुई मौत।

Image
 अधेड़ की मौत से परिवारजनों में मचा हड़कंप। कोखराज क्षेत्र के विदनपुर ग्राम में तेज आंधी में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति दब गया जिससे उसकी मौत हो गई है सूचना पाकर आला अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुँची हैं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मृतक परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिलाया है हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सोनेलाल कोरी उम्र 45 वर्ष पुत्र छेदी लाल निवासी बिदनपुर थाना कोखराज शनिवार की शाम अपने घर पर टीन को ईट से दबा रहा था तभी घर के पास बड़ा नीम का पेड़ था जो आंधी में पलट गया था इसी बीच अचानक तेज आंधी आ गई और आंधी में पेड़ अधेड़ के ऊपर गिर गया जिससे अधेड़ पेड़ में दब गया पेड़ में दब जाने से अधेड़ सोने लाल की मौके पर ही मौत हो गयी जानकारी मिलने पर सीओ सिराथू कृष्ण गोपाल सिंह, तहसील दार सन्तोष कुमार, कानून गो रियाज अहमद, लेखपाल साधना सिंह एसओ कोखराज घटना स्थल पर पहुँचे और सरकारी अनुदान दिलाए जाने का आश्वासन दिया है मृतक के परिवार में तीन लड़के व तीन लड़किया है जिनमे एक लड़की की शादी हो चुकी हैं मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रिपोर...