Posts

हर घर जल योजना में पाइप लाइन का गड्ढा खोदकर ठेकेदार हुए फरार।

Image
बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी ने मौके की जांच कर,दिए थे कठोर निर्देश। जल निगम द्वारा हर घर जल योजना के अंतर्गत करोड़ों की लागत से पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य चायल तहसील क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में कई महीने पूर्व शुरू कराया गया था पाइप लाइन बिछाए जाने की इस कार्य में शिथिलता की शिकायत अधिकारियों से हुई थी जिस पर जेसीएमसी के निर्माण कार्यों की जांच करने मुख्य विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे थे जहां तमाम खामियां जांच के दौरान मिली थी इस पर विभागीय अधिकारियों के साथ ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण पाइपलाइन बिछाए जाने का निर्देश दिया था लेकिन मुख्य विकास अधिकारी का निर्देश जल निगम के अधिकारी और ठेकेदार के ऊपर प्रभावी नहीं हो सका है । बलीपुर टाटा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत फेस टू जेसीएमसी के द्वारा पाइप लाइन बिछाए जाने के कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है करोड़ों की लागत के पाइपलाइन बिछाए जाने में विभागीय खेल शुरू हो गया है गांव में गड्ढे खोद दिए गए हैं लेकिन पाइप ना डाले जाने से गड्ढे पूरे नहीं हो सके हैं और ठेकेदार अधूरा कार्य छोड़कर ...

नादींतौरा हनुमान मंदिर में हुआ भव्य भंडारा।

Image
भंडारे के भोज में शामिल होने पहुँचे प्रधानमंत्री के भाई पंकज मोदी। नेशनल इण्टर कॉलेज भरवारी के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी द्वारा नादींतौरा हनुमान मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया गया भंडारे के भोज में शामिल होने पहुँचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई पंकज मोदी। जनपद चित्रकूट के ग्राम नादिन तौरा में स्थित हनुमान मंदिर में दिनांक 29/10/2022 दिन शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन नेशनल इण्टर कॉलेज भरवारी के प्रबंधक रवि नारायन तिवारी के द्वारा करवाया गया भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में रहे पंकज मोदी। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से  नादिन तौरा हनुमानजी से बिनती करता है तो उसकी मनोकामना हनुमानजी जरूर पूरी करते हैं मनोकामना पूरी होने के उपरांत भक्त अपनी हैसियत के अनुसार हनुमानजी के धाम पर जा कर भंडारे का आयोजन करते हैं भंडारे में शामिल हुए लोगों को भरपेट भोजन करवाते हैं। शनिवार को रविनारायन तिवारी के द्वारा करवाये गए भंडारे में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी नादिन तौरा ग्राम में स्थित हनुमान मंदिर में मुख्य अतिथि के तौर पर भोज में शामिल हुए उनके साथ में  मानिकपुर वि...

नौकरी के बहाने स्कूल बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला का अश्लील वीडियो बनाने और चलती बोलेरो में गैंगरेप का प्रयास।

Image
पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मामला। जनपद कौशाम्बी में हाईवे पर चलती बोलेरो में महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर गैंगरेप के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में 20 दिन पहले मूरतगंज के रहने वाले इब्राहिम ने अपनी भतीजी के जरिए महिला को अपने स्कूल में नौकरी देने का झांसा देकर अपने पास बुलाया महिला जब मूरतगंज पहुंची तो इब्राहिम ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो बोलेरो गाड़ी में बैठाकर महिला को घर छोड़ने के लिए चल दिए। कोखराज हाईवे पर पांच लोगों ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया। फिर महिला के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। महिला का कहना है कि किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। जिसके बाद इब्राहिम मेरा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मुझे ब्लैकमेल करने लगा। जब मैं उसक...

सब कुछ स्पष्ट होने के बाद आत्म हत्या के लिए प्रताड़ित करने के आरोपी विजय को नही भेजा गया जेल?

Image
चरवा थाना क्षेत्र में छात्र सिद्धार्थ की आत्महत्या का मामला।  चरवा थाना क्षेत्र के चरवा कस्बे के उत्तर थोक चरक मुनि नगर के रहने वाले छात्र सिद्धार्थ पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पाण्डेय के 25 अक्टूबर को आत्महत्या करने के बाद तमाम सवाल छूट गए हैं इन सवालों का जवाब तीन दिन बीत जाने के बाद अभी तक नहीं मिल सका है आखिर स्कूल के छात्र ने आत्महत्या के पूर्व विजय नाम के किस शख्स को प्रताड़ना करने का दोषी ठहराया है छात्र के आत्महत्या के पूर्व में लिखे गए सुसाइड नोट में किस व्यक्ति का मोबाइल नंबर अंकित किया गया है हालांकि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है छात्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी हमका माफ करना इतनी बेइज्जती बर्दास्त नहीं कर सकता हूं हो सके तो विजय से हमको न्याय दिला देना छात्र किस बेज्जती की बात कर रहा है उसके साथ ऐसा कौन सा कृत्य हुआ है जिसकी वजह से उसने इतनी अधिक बेइज्जती महसूस की कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्यारहवीं के छात्र की सुसाइड नोट ने बहुत कुछ साफ कर दिया है कि उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है। मृतक छात्र के स...

सुनीता देवी द्वारा यूथ एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशांबी में स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Image
   सुनीता देवी द्वारा यूथ एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 25 अक्टूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशांबी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशांबी एवं पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने सुनीता देवी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा यह आशा जताई कि आगे आने वाले सीनियर खेलों में सुनीता अच्छा प्रदर्शन करेंगी तथा अपने परफॉर्मेंस को और ऊंचा बनाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगी तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए क्रीड़ा अधिकारी रुस्तम खान को भी बधाई दी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीता देवी को 51000 जिला प्रोत्साहन समिति से तथा 51000 राइफल क्लब से प्रदान किया। सुनीता के स्वागत सम्मान समारोह में मंझनपुर कस्बे में जोरदार  तरीके से स्वागत रैली निकाली गई है जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया है इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा0 अरुण केसरवानी का अहम भूमिका रही कार्यक्रम का संचालन क्रीडा अधिकारी ने किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर नगर के गणमान्य लो...

बहादुरपुर में दंगल देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़।

Image
दंगल मैदान में अंतर प्रांतीय पहलवानों के साथ महिला पहलवान ने भी लिया कुश्ती में हिस्सा विजई पहलवानों को माल्यार्पण कर उन्हें किया गया पुरस्कृत। बिगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मंझनपुर तहसील के बहादुरपुर गांव में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की शुरुआत पूर्व प्रधान मोहम्मद नायाब ने शुरू किया था लोगों ने बताया कि आज से 25 साल पहले दंगल शुरू किया था जो प्रतिवर्ष चल रहा है दंगल में शामिल होने के लिए यूपी व हरियाणा सहित कई राज्यों से पहलवान पहुंचे है दंगल शुरू होते ही दर्शकों की भारी भीड़ जमा हो गयी। वीरेंद्र फौजी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दंगल में जम्मू से पहुंचे कबीर पहलवान व ग्वालियर के शैतान पहलवान, व हरियाणा के गुलसन पहलवान काफी चर्चा में रहे। इन सभी पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इनके अलावा शैतान पहलवान व टेवा के पहलवान,की कुश्ती काफी रोमांचकारी रही, इनकी कुश्ती कल भी हुई थी जिसमे शैतान सिंह ने पच्छपात का आरोप लगाया गया था जिससे आज फिर कुस्ती हुई जिसमें फिर से टेवा के पहलवान ने फिर बाजी मारी आकाश पहलवान,आदि ने भी दंगल में दम दिखाया। मध्यप्रदेश के दीपू पहलवान निर्णा...

विजय की प्रताड़ना से त्रस्त छात्र ने किया आत्महत्या।

Image
 छात्र ने अपने सुसाइड नोट में विजय नाम के ब्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए मांगा न्याय। चरवा थाना क्षेत्र में एक छात्र ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है छात्र को फंदे से उतारकर परिजनों ने चिकित्सकों को दिखाया चिकित्सकों ने छात्र की मौत की पुष्टि कर दी है घटनास्थल पर मृतक छात्र के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें किसी विजय नामक ब्यक्ति को दोषी बताते हुए उसकी प्रताड़ना से त्रस्त होकर छात्र ने आत्महत्या करने की बात कही है छात्र ने अपने सुसाइड नोट में एक मोबाइल नंबर लिखा है यह मोबाइल नंबर छात्र के आत्महत्या के बाद स्विच ऑफ हो गया है छात्र के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद थाने में भारी हुजूम उमड़ा है और आरोपी विजय पर मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर आक्रोशित लोग अड़े रहे भीड़ किसी विजय नामक सिपाही पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही थी भीड़ का कहना था कि छात्र ने सुसाइड नोट में जिस विजय को लिखा है वह विजय थाने का सिपाही है खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपो...