अलग अलग थानों द्वारा शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

 




कौशाम्बी जिले में अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोखराज पुलिस उपनिरीक्षक भोलानाथ यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त गुड्डू पुत्र स्व0 केवल प्रसाद निवासी जलालमऊ थाना कोखराज के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया है         

इसी प्रकार थाना कौशाम्बी पुलिस उपनिरीक्षक मोबिन खां मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त विफई निषाद पुत्र लखन निषाद निवासी बड़ा गढ़वा थाना कौशाम्बी के कब्जे से बीस लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया है।       

इसी प्रकार थाना पश्चिम शरीरा पुलिस उपनिरीक्षक चंदन सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त कंचन सिंह पुत्र नकुल प्रसाद निवासी गोराजू थाना पश्चिम शरीरा के कब्जे से बीस लीटर अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया है

ब्यूरो रिपोर्ट zee प्रभात न्यूज़।

Comments

Popular posts from this blog

प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया दलित महिला को ग्राम प्रधान अपनी खुन्नस निकालने के लिए दिया निकाल।

भूमाफिया दबंग की दबंगई से परेशान भवन स्वामी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरिकेश दुवेदी द्वारा महिला पार्टी का आयोजन किया गया।