सेफ्टी टैंक मैं गिरने से बच्चे की हुई मौत।

परिवार में मचा कोहराम।


उत्तर प्रदेश जनपद कौशाम्बी पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ में सेफ्टी टैंक में गिर जाने से एक बालक की मौत हो गई है बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

घटनाक्रम के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ निवासी राजेश केशरवानी का पुत्र अंश केशरवानी उर्फ शानि उम्र 9 वर्ष सोमवार की शाम घर के बाहर खेलते वक्त 5:30 बजे सेफ्टी टैंक में गिर गया है जिससे उसकी मौत हो गयी बताया जाता है कि राजेंद्र पटेल के घर मे बने सेफ्टी टैंक मे गिरने से अंश केसरवानी की मौत हुई है थाना पिपरी पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

रिपोर्ट zee प्रभात न्यूज़।

Comments

Popular posts from this blog

PWD के ठेकेदार व जेई रोड निर्माण व नाली निर्माण में कर रहे हैं धंधलीगर्दी।

कार को अज्ञात बदमाश तत्व के लोगों ने आग के हवाले कर दिया।

कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न थानों का दौरा किया।