कथित सपा नेता कि दबंगई और गुंडई से जनता परेशान, तत्काल कार्रवाई कि मांग।

सपा नेता की दबंगई से पीड़ित परेशान।

दूसरे के दुकान पर लगा दिया पार्टी कार्यालय का बोर्ड, एडीजी से शिकायत



प्रयागराज। सपा नेता के दबंगई से एक परिवार परेशान हो गया है। उसने एडीजी को शिकायती पत्र भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई। एडीजी ने जांच के लिए एसपी को निर्देश दिया है।

हंडिया थाना क्षेत्र के सराय पीठा निवासी शिवा जी लाल श्रीवास्तव  ने प्राथमिक विद्यालय स्थित अपने भूमि पर दुकान खोलने की नियत से दो दुकान बनवा रखे थे। गांव का ही  दंबग सपा नेता रमाकांत विश्वकर्मा ने जबरन  दुकान में कब्जा कर लिया। दुकान में रखे समान को गायब कर दिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय का बोर्ड लगा दिया। खुद को सपा का अध्यक्ष बताता है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एडीजी के साथ मुख्यमंत्री से करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। एडीजी प्रेम प्रकाश ने तत्काल मामले की जांच कराने के लिए एसपी को आदेश दिया। रमाकांत के खिलाफ दर्जनों मुकदमा दर्ज है।बीते सात से दस साल पहले पुलिस उसे खोज रही थी। उस समय वह गांव छोड़कर फरार हो गया था। इस समय दबंगई के बल पर जमीन कब्जा करने में जुटा हुआ है।

ब्यूरो रिपोर्ट ZEE प्रभात न्यूज़।

Comments

Popular posts from this blog

प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया दलित महिला को ग्राम प्रधान अपनी खुन्नस निकालने के लिए दिया निकाल।

भूमाफिया दबंग की दबंगई से परेशान भवन स्वामी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरिकेश दुवेदी द्वारा महिला पार्टी का आयोजन किया गया।