मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बैठक हुई सम्पन्न।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिये जाने के संबंध में मा0 जनप्रतिनिधियों/मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।



उत्तर प्रदेश जनपद कौशाम्बी के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिये जाने के संबंध में मा0 जनप्रतिनिधियों/मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बैठक की गयी। 

बैठक में बताया गया कि 251-सिराथू विधानसभा क्षेत्र में गत निर्वाचन हेतु 255 मतदान केन्द्र तथा 395 मतदेय स्थल बनाये गये थे। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु आयोग के मानक के अनुसार 1200 से अधिक मतदाताओं की संख्या होने पर आयोग द्वारा पूर्व स्वीकृत मतदान केन्द्रें में ही अतिरिक्त बूथ बनाते हुए कुल 432 मतदेय स्थल प्रस्तावित किये गये है। इसी प्रकार मंझनपुर-252 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गत निर्वाचन हेतु 288 मतदान केन्द्र तथा 426 मतदेय स्थल बनाये गये थे, जिसमें अब कुल 291 मतदान केन्द्र एवं 472 मतदेय स्थल प्रस्तावित किये गये है तथा 253-चायल विधानसभा क्षेत्र में गत निर्वाचन हेतु 217 मतदान केन्द्र 392 मतदेय स्थल बनाये गये थे, जिसमें अब आयोग के मानक के अनुसार 224 मतदान केन्द्र तथा 419 मतदेय स्थल प्रस्तावित हुए है। 

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को नये बनाये गये मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होने चुनाव से संबंधित सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि मतदेय स्थलों के संबंध में आपत्तियां/शिकायतें हैं तो उन्हे लिखित रूप में आज सायं तक उपलब्ध करा दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बी0एल0ए0 की सूची भी तैयार कर उपलब्ध करा दिया जाय। 

रिपोर्ट ZEE प्रभात न्यूज़।


Comments

Popular posts from this blog

प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया दलित महिला को ग्राम प्रधान अपनी खुन्नस निकालने के लिए दिया निकाल।

भूमाफिया दबंग की दबंगई से परेशान भवन स्वामी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरिकेश दुवेदी द्वारा महिला पार्टी का आयोजन किया गया।