सरकार की योजनाओें को जन-जन तक पहुचायें कार्यकर्ता - जितेन्द्र सोनकर।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत।




उत्तर प्रदेश जनपद कौशाम्बी मंझनपुर के मुख्यालय से सटे ओसा मण्डी के पास जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सोनकर पूर्व ब्लाक प्रमुख ने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह सरोज के मनोनयन पर मिठाई खिलाकर नयें दायित्व के लिए बधाई दी है।बता दे कि पिछले दिनों पार्टी हाईकमान के द्वारा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की सूची जारी किया है, जिसमें जिले से ज्ञान सिंह सरोज का नाम घोषित किया गया है। यह जानकारी उनके समर्थकों में मिलते ही उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सोनकर ने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह सरोज को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है साथ ही उनको बधाई दिया। जितेन्द्र कुमार सोनकर ने कहा कि ज्ञान सिंह के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी और वह पार्टी के नितियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करेगें, साथ ही सरकार के चलाये जा रही सभी योजनाओं को लोगो तक पहुचाने का कार्य करेगे।

ब्यूरो रिपोर्ट zee प्रभात न्यूज़।

Comments

Popular posts from this blog

PWD के ठेकेदार व जेई रोड निर्माण व नाली निर्माण में कर रहे हैं धंधलीगर्दी।

कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न थानों का दौरा किया।

कार को अज्ञात बदमाश तत्व के लोगों ने आग के हवाले कर दिया।