घर के अंदर से तीन मोबाइल चोरी।

 

उत्तर प्रदेश जनपद कौशाम्ंबी मोहम्मदपुर पंइसा थाना क्षेत्र जगन्नाथपुर गांव मे सुबह ४ बजे तड़के सूने घर में घुसकर युवक ने ३ मोबाइल चोरी कर लिया, घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी कर दिया है।

जगन्नाथपुर निवासी शकील अहमद पुत्र रूआब अहमद ने बताया कि सुबह ४ बजे भोर में हम लोग परिवार के साथ घर के अन्दर सो रहे थे, एक बच्चे ने अचानक दरवाजा खोल दिया, इसी दौरान घर के अंदर तीन बेशकीमती रेडमी के मोबाइल गांव का सलीम अहमद पुत्र मुकीम अहमद चोरी कर ले गया, इसी दौरान सलीम अहमद ने शमा बेगम पत्नी रूआब अहमद व छेदीलाल पुत्र सरधू प्रसाद का भी मोबाइल पार कर दिया, चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पर उदहिन चैकी पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट zee प्रभात न्यूज़।

Comments