छेड़छाड़ से परेशान महिला पेट्रोल लेकर एसपी के सामने पहुंची।

भाजपा विधायक के करीबियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता कई दिनों से न्याय की लगा रही गुहार

उत्तर प्रदेश जनपद कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने स्थानीय भाजपा विधायक के करीबी युवकों पर अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। कई दिनों से परेशान महिला को स्थानीय पुलिस ने इन्साफ नहीं दिया तो वह बुधवार को पेट्रोल की बोतल लेकर एसपी के सामने पहुंच गई। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थानेदार से आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

महिला 4 अक्टूबर को शिकायत लेकर चरवा पुलिस से लेकर एसपी दफ्तर तक इन्साफ की गुहार लगा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला है।

तीन साल पहले हो चुकी है पति की मौत

महिला के पति की मौत हादसे में तीन साल पहले हो चुकी है। महिला की दो बेटियां है। पीड़िता ने बताया कि कस्बे के ही रहने वाले तीन युवक उस पर बुरी नज़र रखते हैं। आते-जाते वो लोग रास्ते में उसका मोबाइल से वीडियो बनाते है। फब्तियां कसते हैं, छेड़ते हैं।

विधायक के करीबी होने के कारण पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

पीड़िता ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता के करीबी होने के चलते आरोपी शेखर पांडेय डब्बू मिश्रा और कम्बू उसको परेशान करते हैं। भाजपा विधायक का नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस उसके मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

भाजपा विधायक ने कहा मेरा कोई लेन देन नहीं

मामले में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला के आरोपों से उनका कोई लेने देना नहीं है। एक दिन शिकायत लेकर महिला उनके पास आई थी। मैंने उसे कार्रवाई का भरोसा दिया था। महिला और आरोपियों से उनका कोई लेना देना नहीं है। पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है।

रिपोर्ट,सम्पादक राजेश पाण्डेय zee प्रभात न्यूज़।

Comments

Popular posts from this blog

प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया दलित महिला को ग्राम प्रधान अपनी खुन्नस निकालने के लिए दिया निकाल।

भूमाफिया दबंग की दबंगई से परेशान भवन स्वामी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरिकेश दुवेदी द्वारा महिला पार्टी का आयोजन किया गया।