ठगी करने वाले तीन सदस्य गिरफ्तार,लाखो की नकली नोट हुई बरामद।

 इंटेलिजेंस विंग तेआम एवं सैनी पुलिस की बड़ी कामयाबी।



यू पी के कौशाम्बी जिले में गरीबो से बैंक के आसपास एवम गांवो में बेवकूफ बनाकर असली नोट की जगह नकली नोट देकर ठगी करने वाले 3 शातिरों को कौशाम्बी जिले की इंटेलिजेंस विंग तेआम एवं सैनी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।शातिरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर इन शातिरों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग भी कर दी शातिर बदमाशो की फायरिंग में पुलिस टीम के जवान बाल-बाल बच गए।फायरिंग के दौरान पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर खेतों में पकड़ लिया जबकि दो शातिर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये।

पुलिस ने बदमाशों के पास से दो बाइक,लगभग पांच लाख की चिल्ड्रेन बैंक आफ इंडिया की नकली नोट बरामद किया है ।बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक एवं तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

एएसपी समर बहादुर सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लोगो को बेवकूफ बनाकर ठगी करने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दो अन्य फरार लोगो को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है।

रिपोर्ट zee प्रभात न्यूज़।

Comments