ग्राम सभा भगवानपुर बहुंगरा की सदस्य मुनिया देवी ने लगाया ग्राम प्रधान पर गबन का आरोप।

सपथपत्र के माध्यम से मुख्य विकाश अधिकारी कौशाम्बी को दिया शिकायती पत्र।


zee प्रभात न्यूज़ सम्पादक राजेश पाण्डेय की रिपोर्ट।

खण्ड विकाश अधिकारी नेवादा पर लगाया कार्यवाही न करने का आरोप।

कौशाम्बी जिले के नेवादा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा भगवानपुर बहुंगरा के निर्वाचित सदस्य मुनिया देवी ने सपथपत्र के माध्यम से ग्राम प्रधान पर कई मामलों में फर्जी तरीके से ग्राम सचिव के मिलीभगत से ग्राम सभा के पैसे निकाले गए जिसकी शिकायत मुख्य विकाश अधिकारी से किया।

पहला आरोप

मुनिया देवी ने आरोप लगाया कि सन्न 2019-20 में आपत्रो को आवास आवंटित किया गया था जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी।खंड विकास अधिकारी मौके पर जांच किया शिकायत सही पाए जाने पर भी खंड विकाश अधिकारी द्वारा जिम्मेदारों पर कायवाही नही किया गया।

दूसरा आरोप

वर्तमान प्रधान गनेसी देवी ने अपनी निजी खेत समतलीकरण हेतु 179729 रु का भुकतान कराया गया जबकि ग्रामप्रधान के घर के सभी सदस्य सरकारी कर्मचारी है।

तीसरा आरोप

ग्राम प्रधान अपने ही परिवार के सदस्य का मस्टररोल बनाकर भुकतान करवा रहा है।

चौथा आरोप

ग्राम प्रधान ने ब्यक्तिगत लगाय गए हैंडपम्प का रिबोर दिखा कर फर्जी तरीके से 322950 रु का भुकतान करा लिया।जबकि ग्राम सभा के सभी सरकारी हैंडपम्प पहले से सुचारू रूप से चल रहे थे।

पांचवा आरोप

ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी नलकूप से बहूँगारी सरहद तक कि नाली की खुदाई करवाय बिना 246432 रु का भुकतान करा लिया गया।इस संबंध में खंड विकाश अधिकारी नेवादा द्वारा मौके पर जाकर जांच नही किया गया।प्रार्थी ने पूर्व में भी कई उच्च अधिकारियों को सपथपत्र के माध्यम से जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया परंतु जिले के कर्मचारी इतने जिम्मेदार है कि आज तक भ्रस्टाचार करने वालो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

बब्बर खालसा का आतंकी कौशांबी से गिरफ्तार

खाकी पर गिरी गाज: