भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनती है तो शिक्षा होगी निशुल्क--ओमप्रकाश राजभर।

 

कौशाम्बी मंझनपुर मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर नियामतपुर चौराहा में भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी के तत्वाधान में पदम श्री सम्मानित एवं भारतीय संविधान सभा के सदस्य डॉ रत्नप्पा जी की जयंती भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस कार्यक्रम में भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं बनने देंगे जिन जातियों के लोग एकजुट करके उनका वोट ले लेते हैं और जब हिस्सेदारी देने की बात आती है तो उन्हें दूध में मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया जाता है 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के साथ गठबंधन किया गया है और भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाकर 5 साल का घरेलू बिजली,निशुल्क शिक्षा ,मतदाता पेंशन शराब बंद कराकर प्रदेश में अमन चैन स्थापित करने का कार्य किया जाएगा श्री राजभर ने कहा कि महंगाई प्रदेश में चरम उत्कर्ष पर है लेकिन महंगाई के सवाल पर सरकार के एक भी मंत्री बोलने को तैयार नहीं है भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन चुका है प्रजापति समाज एकजुट होकर भागीदारी पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहा है समाज का एक  सिपाही अपना डंडा और झंडा लेकर चल दिया है 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाने का कार्य करेगा श्री प्रजापति ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब खदेड़ा होबे भागीदारी के सवाल को लेकर भागीदारी पार्टी सपा एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा लड़ने का कार्य कर रहा है मुख्य वक्ता के रूप में भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चंद्र प्रजापति ने भाजपा को घेरते हुए कहां की सभी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यको भाइयों को आगाज करता हूं कि भाजपा पिछड़े, दलितों ,की हितैसी नहीं है इस विशाल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह प्रजापति सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रयागराज मंडल कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र प्रजापति भागीदारी पार्टी के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रवी कांत प्रजापति भागीदारी पार्टी के जिला अध्यक्ष बुधराम प्रजापति  प्रमुख महासचिव धर्मेंद्र प्रजापति सुभासपा  युवा जिला अध्यक्ष अयोध्या पाल विधानसभा अध्यक्ष सतीश प्रजापति विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमलदीप ओम प्रकाश दिवाकर केदारनाथ प्रजापति राम प्रसाद प्रजापति हेमंत प्रजापति कुलदीप पाल प्रजापति कृष्णकांत राम सिंह प्रजापति चंद्रिका प्रसाद प्रजापति सुमित प्रजापति प्रजापति करण सिंह प्रजापति, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष जयचंद राजपूत बुलबुल विश्वकर्मा अनिल विश्वकर्मा राकेश केसरवानी धर्मेंद्र केसरवानी अशोक प्रजापति आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट,अजीत कुशवाहा 

Comments

Popular posts from this blog

प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया दलित महिला को ग्राम प्रधान अपनी खुन्नस निकालने के लिए दिया निकाल।

भूमाफिया दबंग की दबंगई से परेशान भवन स्वामी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरिकेश दुवेदी द्वारा महिला पार्टी का आयोजन किया गया।