मिशन शक्ति के तहत सराय अकिल पुलिस ने बृद्ध महिला को दिया खाद्यान व अंगवस्त्र

 

        
    जनपद कौशाम्बी:- पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विशवकर्मा के निर्देश पर सराय अकिल पुलिस ने लाचार व असहाय बृद्ध महिला को खाद्यान व अंगवस्त्र दिए।  नगर पंचायत के मौलवीगंज निवासिनी गुजराती देवी उम्र लगभग 80 वर्ष गरीब व असहाय महिला है । गुजराती देवी की एक पुत्री है जो कि गूंगी है और उम्र लगभग 40 वर्ष है।पुलिस द्वारा मदद पाकर बृद्ध महिला का चेहरा खिल उठा और पुलिस को आप बीती बताकर रोने लगी।बृद्ध महिला की बात सुनकर पुलिस भी भावुक हो गई।बृद्ध महिला ने सभी पुलिस कर्मियों के सरपर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस नेक कार्य मे हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह,आरक्षी आकांक्षा,आरक्षी राजन राम शामिल थे।

Zee प्रभात न्यूज़ ब्यूरो चीफ अब्दुल कादिर की  रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया दलित महिला को ग्राम प्रधान अपनी खुन्नस निकालने के लिए दिया निकाल।

भूमाफिया दबंग की दबंगई से परेशान भवन स्वामी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरिकेश दुवेदी द्वारा महिला पार्टी का आयोजन किया गया।