क्षेत्राधिकारी ने थाने में सुनी फरियादियों की समस्याएं

 


जनपद कौशाम्बी थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोखराज थाना में क्षेत्राधिकारी  सिराथू पहुंचे, और उन्होंने थाने में फरियादियों की समस्याओं को सुना तमाम मामलों से पीड़ित 12 फरियादियों ने क्षेत्राधिकारी के सामने फरियाद कर न्याय मांगा जिस पर एक फरियादी की समस्या का क्षेत्राधिकारी ने मौके पर निस्तारण करते हुए शेष शिकायती पत्रों को थाना पुलिस और राजस्व के सहयोग से मामले का निस्तारण के निर्देश दीये। इस मौके पर कुल 12 शिकायती प्रार्थना पत्र आये थे जिसमें एक मामले में राजस्व टीम द्वारा कब्जा दिलाने के लिए मौके पर टीम रवाना किया गया।

थाना समाधान दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष कोखराज नायब तहसीलदार संजय कुमार  कानून गो वीरेंद्र कुमार ,कानून गो रियाज अहमद लेखपाल, धर्मराज जिला मंत्री,सुरेश मिश्रा, श्याम नारायण मिश्रा शंकर दयाल सिंह,विनोद कुमार, अमृत सिंह, अनुराधा, दिलीप,लोक नाथ पांडेय,अमर सिंह,आदि राजस्व कर्मियों के साथ-साथ पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक इलाके के ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Zee प्रभात न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट अब्दुल कादिर

Comments

Popular posts from this blog

PWD के ठेकेदार व जेई रोड निर्माण व नाली निर्माण में कर रहे हैं धंधलीगर्दी।

कार को अज्ञात बदमाश तत्व के लोगों ने आग के हवाले कर दिया।

कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न थानों का दौरा किया।