दबंगों ने गाली गलौज कर मां बेटी को पीटा

 


जनपद कौशाम्बी पिपरी थाना की मखऊपुर गांव में सोमवार को शाम गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने मां-बेटी को डंडो से पिटाई कर दिया पिटाई से दोनों को काफी चोट आई लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया घायलों ने थाने जाकर  आरोपियों के खिलाफ मामले की तहरीर दी थाने से कार्रवाई न होने से निराश होकर उन्होंने मंगलवार को क्षेत्र अधिकारी से शिकायत की मखऊपुर गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र चंद्रशेखर ने बताया कि उसका पड़ोसी उनसे रंजिश रखता है वह आए दिन उसके व परिजनों के साथ अनायास गाली गलौज करता रहता है सोमवार की शाम उसकी भाभी चंदा देवी और भतीजी सलोनी खेत से लौट रही थी इसी दौरान पड़ोसी ने देखकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया विरोध करने पर दबंगों ने चंदा देवी को डंडों से पीटाई कर दिया बीच-बचाव करने पहुंचे सलोनी और कमलेश को भी मारापीटा  दोनों को काफी चोटें आई है लोगों ने बीच-बचाव कर मामला को शांत कराया घायलों ने जाकर थाने में तहरीर दी थाने से कोई कार्यवाही ना होने से निराश होकर  पीड़ितों ने मंगलवार को क्षेत्रधिकारी के यहां शिकायत की

Zee प्रभात न्यूज़ संवादाता मोहन लाल की न्यूज़ रिपोर्ट

Comments