महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरिकेश दुवेदी द्वारा महिला पार्टी का आयोजन किया गया।

मंदर के मेला मैदान में महिला पार्टी का भव्य कार्यक्रम किया गया।

देश में चल रहे महिला सम्मान के नाम सरकार द्वारा व हर पार्टी के नेताओं के मुख से महिलाओं के सम्मान को लेकर सुना जा सकता है। परंतु जमीनी हकीकत में महिलाओं पर घरेलू सामाजिक व राजनीतिक शोषण व अत्याचार ही होता रहता है। 

महिलाओं पर हो रहे शोषण को लेकर संस्थापक हरिकेश द्विवेदी द्वारा महिला पार्टी को राजनीतिक संगठन बनाने का संकल्प लिया गया।आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज पुरामुफ्ती थाना अंतर्गत मंदर मोड़ मेला मैदान में महिला पार्टी का गठन संस्थापक हरिकेश दुवेदी द्वारा किया गया।महिला पार्टी का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को जमीनी हकीकत का रूप देकर महिलाओं को स्वावलंबी व समाज में बराबर की हिस्सेदारी महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार से बचाया जा सकेगा।

हरिकेश द्विवेदी ने बताया कि महिला पार्टी का उदय होना ही आने वाले भविष्य में देश की महिलाओं को देश के सामने पढ़ी लिखी सशक्त व राजनीति में मुख्य भूमिका निभाने के लिए व महिला अधिकार पाने के लिए खुद महिला पार्टी मुख्य भूमिका निभाने जा रही है उन्होंने बताया कि आजादी के 75 सालों के बाद भी देश के युवा व महिलाएं हर पार्टियों द्वारा छले गए हैं हर पार्टिय सिर्फ मंच से महिलाओं के लिए खूब अच्छी अच्छी बातें बोलते हैं और जो कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाए जाते हैं वह सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित रहते है  युवाओं और महिलाओं की हालत बद से बदतर होती जा रही है यही जमीनी हकीकत  है देश के युवा व महिलाएं बेरोजगार हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है इस कार्यक्रम को बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गायत्री देवी व कुसुम गुप्ता तथा रेहाना फातिमा ने भी उपरोक्त बातें दोहराई इस कार्यक्रम में मौजूद संस्थापक हरिकेश द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष गायत्री पटेल प्रदेश अध्यक्ष कुसुम गुप्ता महासचिव आशा देवी जिला अध्यक्ष नीतू देवी  रेहना फातमा लक्ष्मी देवी नरसिंह कुमार इत्यादि पार्टी के उच्च पदस्थ महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे!

रिपोर्ट मोहम्मद आरिफ


Comments

Popular posts from this blog

प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया दलित महिला को ग्राम प्रधान अपनी खुन्नस निकालने के लिए दिया निकाल।

भूमाफिया दबंग की दबंगई से परेशान भवन स्वामी।