पंडों की गुंडई व मार से दहाड़ उठा माँ शीतला धाम

भक्त कौन सा दर्शन करना चाहती थी कि बिना रुपया के दर्शन ना करने दिया और मार कर गिरा दिया और कहा अब माता का दर्शन




कौशाम्बी जिले में दक्षिणा कम देने पर कड़ा शीतला धाम माता के दर्शन करने आई महिला को पुजारी द्वारा थप्पड़ मारने,अभद्रता करने और साथ रही लड़कियों की कलाई मरोड़ने का आरोप लगा है,पीड़ित महिला ने कड़ा धाम पुलिस से शिकायत की है,शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र का है जहा माता शीतला का दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु से दर्शन के बाद दक्षिणा की मांग पुजारी रैंचो पंडा ने की,महिला का आरोप है कि पुजारी ने दक्षिणा के लिए 501 रुपए की मांग की,दक्षिणा कम देने पर रुपए उसके मुंह पर फेंक कर अभद्रता की और उसके गाल पर एक थप्पड़ मार दिया,यही नहीं विरोध करने पर साथ में मौजूद अन्य लड़कियों की कलाई भी पुजारी ने मरोड़ दी।

महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि उसके बाद मंदिर से महिलाओं को अभद्रता पूर्वक धक्का देकर भगा दिया।पीड़िता महिला श्रद्धालु ने की पुलिस से मामले की शिकायत की है,महिला ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो सीएम योगी से इसकी शिकायत करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट zee प्रभात न्यूज़ 9653024991

Comments

Popular posts from this blog

PWD के ठेकेदार व जेई रोड निर्माण व नाली निर्माण में कर रहे हैं धंधलीगर्दी।

विधुत छापा मार कार्यवाही में पहले तो काटी लाइट फिर बीस बीस हज़ार रुपये लेकर छोड़ा।

सीएमओ साहब बताएंगे किस डिग्री पर चल रहा है पॉली क्लीनिक।