भाजपा के मूल वोटरों में लग गई सेंध।
बड़बोले नेता बढ़ाते रहे मंच की शोभा। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे चुनावी पारा भी बढ़ता जा रहा है। चुनावी पारे में सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व सपा से पल्लवी पटेल तो बसपा से मुंसब अली उस्मानी मैदान में हैं। लेकिन चुनाव में डिप्टी सीएम का बड़ा चेहरा होने के चलते उन्हें सिराथू के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर स्टार प्रचारक होने के चलते प्रचार करने जाना पड़ता है। जिसके चलते सिराथू विधानसभा में कम समय दे पा रहे है तो उनकी आंख व कान उनके कार्यकर्ता हैं। लेकिन कार्यकर्ता भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भौकाल सजाने से बाज नही आ रहे हैं। वहीं भौकाल का खामियाजा पिछले विधानसभा के सिड्यूल कास्ट आज भाजपा से दूरी बनाती जा रही है। वही पल्लवी पटेल का डोर टू डोर प्रचार व बेबाक अंदाज ने वोटरों पर खासा असर डाला है। हालांकि टिकेट न मिलने के चलते कई सपा नेता भी पल्लवी पटेल से किनारा किये हुए हैं। वहीं प्रत्याशी पल्लवी पटेल व जिला महिला महासचिव विभा सिंह यादव की जोड़ी व चुनावी अंदाज ने वोटरों को प्रभावित कर साथ चलने को मजबूर कर दिया है। वहीं पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर अपनी बिरादर...