Posts

बाइक सवार महिला से सोने की चैन व मंगलसूत्र छीनकर भागे स्नैचर।

Image
  कौशाम्बी चरवा थाना क्षेत्र के महंगांव चौकी अंतर्गत कोईलहा पेट्रोल पंप के पास नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार महिला के गले से सोने की चैन व मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। नकाबपोश बदमाशों के द्वारा महिला के गले से मंगलसूत्र व सोने की चैन खींचते वक्त बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण स्नैचिंग की शिकार महिला बाइक से सड़क पर गिर गई जिससे महिला को गंभीर चोटें आई है जिसका इलाज नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी राजकुमारी की लड़की कोईलहा स्थित पंडित दीन दयाल आश्रम पद्धति स्कूल के हॉस्टल में रहकर अध्यन कर रही हैं जिनसे मुलाकात करने के लिए राजकुमारी व उसके पति स्कूल जा रहे थे लेकिन जैसे ही कोईलहा स्थित पेट्रोल पंप के पास वह पहुंचे कि पीछे से नकाबपोश बदमाश आए और महिला के गले से सोने की चैन व मंगल सूत्र छीनकर फरार हो गए। आस - पास मौजूद लोग जब तक समझ पाते बाइक सवार स्नैचर फरार हो चुका था। रिपोर्ट zee प्रभात न्यूज़।

अपने पैर में खुद कुल्हाड़ी मार रहे हैं भाजपा नेता।

Image
 भाजपा का झंडा लेकर सपा की तरफदारी में लगे भाजपा मोर्चा के एक नेता। जिसके खिलाफ जनाक्रोश को उसकते थे भाजपा नेता उसी के तरफदारी में अधिकारियों से कर रहे सिफारिश। राजनीति का स्तर कितना गिर जाएगा6 इस बात का आकलन आम जनता नहीं लगा पा रही है। कल तक जिस नेता के खिलाफ आम जनता के मन में विद्रोह की भावना भर कर अधिकारियों के यहां कठोर कार्यवाही के लिए नेताजी पहुंच रहे थे आज उसी सपा नेता के बचाव में अधिकारियों के यहां भाजपा नेता सिफारिश कर रहे हैं। आम जनता इनके इस कारनामे को जान रही है और समय आने पर नेताजी से हिसाब चुकता जरूर करेगी। जिस सपा नेता की सिफारिश कर भाजपा नेता उसे अपना खास समझ रहे हैं समय आने पर वह सपा नेता भी भाजपा का बड़ा नुकसान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इन दिनों एक सपा नेता के कारनामों पर पुलिस अधिकारी कठोर कार्यवाही करने के प्रयास में लगे हैं लेकिन पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही से रोकने के लिए एक भाजपा नेता ने सिफारिश शुरू कर दी है। भाजपा के बड़े नेता तक सपा नेता को पहुंचाने में भाजपा के एक मोर्चा के नेता अहम भूमिका निभा रहे हैं। मोर्चा के नेता और सपा नेता एक ही क्षेत्र के ...

खंड शिक्षा अधिकारी की विदाई में रो पड़े अध्यापक।

Image
सम्मान पूर्वक विदा हुए खंड शिक्षाधिकारी कौशांबी जगत नारायण पटेल।  कौशाम्बी गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के प्रांगण में निवर्तमान खंड शिक्षाधिकारी जगत नारायण पटेल का विदाई समारोह सम्मान पूर्वक मनाया गया। इस समारोह में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, समस्त विकास खंडों के खंड शिक्षाधिकारी, कौशाम्बी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, खोजवापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शंकर दयाल, पूर्व एम.एल.सी. प्रत्याशी कुलदीप सिंह, एवं जनपद कौशांबी के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च न्यायालय प्रयागराज के मुख्य सचिव जगजीत सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रुप में गुलाब सिंह स्टेनो सहायक अपर शिक्षा निदेशक मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान शिक्षक भगवत सिंह एवं सेवारत प्रधानाध्यापक रमेश सिंह ने किया। वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में खंड शिक्षाधिकारी की खूबियों को उजागर किया। स्पष्ट किया कि आपने विकासखंड कौशांबी को एक परिवार की तरह उन्होंने पाला। कार्यक्रम के आयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पद से तो रिटायर होंगे परंतु हमारे हृदय से वह कभी भ...

ठगी करने वाले तीन सदस्य गिरफ्तार,लाखो की नकली नोट हुई बरामद।

Image
 इंटेलिजेंस विंग तेआम एवं सैनी पुलिस की बड़ी कामयाबी। यू पी के कौशाम्बी जिले में गरीबो से बैंक के आसपास एवम गांवो में बेवकूफ बनाकर असली नोट की जगह नकली नोट देकर ठगी करने वाले 3 शातिरों को कौशाम्बी जिले की इंटेलिजेंस विंग तेआम एवं सैनी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।शातिरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर इन शातिरों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग भी कर दी शातिर बदमाशो की फायरिंग में पुलिस टीम के जवान बाल-बाल बच गए।फायरिंग के दौरान पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर खेतों में पकड़ लिया जबकि दो शातिर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो बाइक,लगभग पांच लाख की चिल्ड्रेन बैंक आफ इंडिया की नकली नोट बरामद किया है ।बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक एवं तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एएसपी समर बहादुर सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लोगो को बेवकूफ बनाकर ठगी करने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दो अन्य फरार लोगो को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। रिपोर्ट zee प्रभात न्यूज़।

चार मौत के बाद भी अस्पताल संचालक पर मेहरबान है स्वास्थ्य और पुलिस विभाग।

Image
बार-बार मौत और बार-बार अस्पताल सीज के पीछे पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी वसूल रहे है मोटी रकम।  मौत का खेल खेलने वाले अस्पताल संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किस कदर मेहरबान है इसका जीता जागता उदाहरण पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ के नर्सिंग होम में देखा जा सकता है इस अस्पताल में एक के बाद एक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है लेकिन अस्पताल संचालक का बाल बांका नहीं हो सका है कानूनी मकड़जाल में उलझा कर अस्पताल संचालक को जिम्मेदारों द्वारा बार बार बचाया जा रहा है जिससे योगी सरकार की व्यवस्था पर बदनुमा दाग लग रहा है मौत के बाद अस्पताल सीज कर दिया जाता है लेकिन फिर अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खोल दिया जाता है या फिर चिकित्सक दंपत्ति द्वारा अस्पताल का ताला तोड़कर अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाता है कई बार अस्पताल का बोर्ड भी बदला जा चुका है लेकिन अस्पताल का संचालन उसी चिकित्सक दंपत्ति द्वारा होती हैं जहां मौतें होती हैं इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा मौत का खेल खेलने वाले चिकित्सक से मोटी रकम वसूली की बात आ रही है पुलिस भी फिर मोटी रकम वसूल रही है। पिपरी थाना क...

नाराज बीडीओ व ग्राम प्रधान पति के बीच नोकझोंक,प्रधान पति का गोशाला चलाने से इंकार।

Image
 रामपुर थरियांव गोशाला के निरीक्षण में निदेशक को मिली खामियां,लगाई फटकार। प्रधान पति ने कहा चाहे जो भी कार्यवाही हो नही करूँगा गोशाला में सहयोग।  हसवा ब्लॉक के रामपुर थरियांव स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण करने गए परियोजना अधिकारी महेंद्र  प्रसाद चौबे खामियां देख भड़क गए।पंचायत सचिव विपिन कुमार से कैश बुक,भूसा रजिस्टर व तैनात कर्मचारियों का प्रस्ताव रजिस्टर मांगा तो सचिव कुछ भी नही दिखा पाए।गोशाला में तैनात कर्मचारी कामता,रजनी सुनीता  आदि ने बताया कि कई महीने से भुगतान नही मिला है।जिससे परिवार चलाना मुश्किल है।जिस पर निदेशक ने पंचायत सचिव विपिन कुमार व प्रधान पति अनूप सिंह यादव को जमकर फटकार लगाई।बौखलाए प्रधान पति व परियोजना निदेशक से जमकर नोकझोंक हुई।जिस पर नाराज बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने प्रधान पति को चेतावनी दी कि गोशाला में सहयोग न करने पर रामपुर थरियांव ग्राम पंचायत के सभी भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी।प्रधान पति ने गोशाला में सहयोग करने से साफ इंकार कर दिया है।यहाँ तक प्रधान पति ने परियोजना निदेशक व बीडीओ से साफ शब्दों में गोशाला में सहयोग करने के लिए इनकार कर दिया।कहा क...

कई विधायकों समेत 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा।

Image
पार्टी ने फॉर्मूला किया तैयार।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए भाजपा ने विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण का फार्मूला तय कर लिया है। पार्टी के फार्मूले के अनुसार टिकट वितरण हुआ तो विधानसभा चुनाव-2022 में 150 से अधिक उम्मीदवार बदल जाएंगे। इनमें 2017 में चुनाव जीते और हारे उम्मीदवार भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक साढ़े चार वर्ष तक संगठन व सरकार की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने वाले विधायकों का टिकट कटेगा। वहीं, साढ़े चार वर्ष में समय-समय पर अनर्गल बयानबाजी कर संगठन व सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले विधायकों पर भी गाज गिरेगी। 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके, विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारी से जूझ रहे विधायकों का टिकट भी कटेगा। पार्टी का मानना है कि जिन विधायकों से स्थानीय जनता, कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी नाराज है उनकी जगह नए चेहरे को मौका देने से फायदा होगा। साथ ही जिन विधायकों पर समय-समय पर अलग-अलग तरह के आरोप लगते रहे हैं उन विधायकों को भी टिकट देने से पार्टी परहेज करेगी। विधानसभा चुनाव 2017 में ज्यादा अंतर से हारे उम्मीदवारों को भी पुन: मै...